खरड़। विद्या वैली स्कूल न्यू सन्नीं एनक्लेव खरड़ में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी और रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी समझ का परिचय दिया। स्कूल की चेयरपर्सन सुरिंदर कौर और निदेशक सिमरप्रीत सिंह ने इस प्रयास के लिए स्कूल द्वारा आयोजित समारोह की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।