फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी स्कूल की दीवारों में दरारे, छतों से टपक रहा पानी, बच्चों का पढ़ना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। प्रदेश में पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। डेराबस्सी हलके में बारिश से जहां इलाके के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं सरकारी स्कूलों की इमारतों को भी काफी क्षति पहुंची है। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव भांखरपुर के सरकारी स्कूल की इमारत को भी खासा नुकसान हुआ है। स्कूल की इमारत की हालत देखते हुए सोमवार को गांव की सरपंच मनदीप कौर के पति ने मौके का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार भांखरपुर स्कूल की दीवारों में दरारें आ गई हैं। स्कूल के कुछ कमरे की छतों से पानी टपक रहा है, जिससे वहां बच्चों का बैठकर पढ़ना मुश्किल है। एक कमरे में करंट आने की समस्या सामने आई है। वहीं, एक कमरे की छत से मलबा भी नीचे गिरा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अभी भांखरपुर स्कूल की इमारत का ही नुकसान सामने आया है, जबकि हलके के अन्य सरकारी और निजी स्कूलों की इमारतों को भी बारिश से नुकसान हुआ है। लोगों की मांग है कि स्कूलों को खोलने से पहले इमारतों की जांच की जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग से मांग की है कि वे सभी स्कूलों की इमारतों का निरीक्षण करके ही स्कूल खोलने का फैसला लें।

स्कूल की इमारत का निरीक्षण किया गया
इस बारे में बात करते हुए सरपंच मनदीप कौर के पति जगप्रीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने पूरे स्कूल की इमारत का निरीक्षण किया। बारिश से इमारत को नुकसान पहुंचा है और इस संबंध में उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल से बातचीत भी की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें