फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई का मोहाली में प्रदर्शन 8 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। सीपीआई पंजाब काउंसिल के आहन पर कम्युनिस्ट नेताओं की बैठक के दौरान पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीपीआई ब्लॉक डेराबस्सी के सचिव अवतार सिंह दप्पर, जिला सचिव बलविंदर सिंह जड़ौत, जिला काउंसिल मेंबर विनोद चुग, जसपाल सिंह दप्पर, भुपिन्द्र सिंह जड़ली, अश्वनी, जसमेर राणा मगरा ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके गरीब लोगों की लूट कर रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है। इसके बावजूद भी महंगाई शिखर पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जहां सरकार ने लोगों को राहत देनी थी, लेकिन इसके उलट लोगों पर अधिक आर्थिक बोझ डाल दिया है। सीपीआई सहित अन्य कम्युनिस्ट पार्टियों की ओर से केंद्र सरकार की गलत नीतियों, किसानों व मजदूरों पर हो रहे हमले व तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 8 जुलाई को मोहाली में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें