जीरकपुर। मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचे दो यात्री रेलवे स्टेशन पर कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। जिन्हें तत्काल चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में जीएमएसएच में जांच के लिए भेजा गया ह्रै।
मुंबई से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस जैसे ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान दो यात्रियों का तापमान ज्यादा था तो उन्हें पानी पिलाकर काफी देर तक बैठाया गया। इसके बाद दोबारा जांच की तो टेंपरेचर नीचे नहीं आया। इस पर उन्हें जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ भेज दिया गया।