नयागांव। इलाके के हालात आए दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां न बिजली विभाग ध्यान दे रहा है और न ही नगर परिषद अधिकारी। इसका खामियाजा लोगों को और बेसहारा जानवरों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला वीरवार को सामने आया है जिसमें करंट लगने से एक गाय की मौत गई है। इससे स्थानीय लोगोें में बिजली विभाग और नगर परिषद के खिलाफ रोष है। यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ और इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों और बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ रोड पर मरे हुए गोवंश को रखकर करीब 3 घंटे रोड पर जमकर नारेबाजी की। कौशिक आटा चक्की के पास, नाडा रोड पर सुबह 6 बजे के करीब साथ दुकान के शटर में बिजली की तार टच होने के कारण करंट आया हुआ था। जैसे ही गाय इसके पास आई तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना देने के लिए कई बार लोग नगर परिषद अधिकारी में 9 बजे के बाद ऑफिस गए लेकिन कोई संबंधित अधिकारी नहीं मिला। इस कारण लोगों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने गाय को बीच सड़क रखकर तीन-चार घंटे के करीब जमकर नारेबाजी की। तब जाकर कहीं प्रशासन जागा और तीन घंटे के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने पहुंचकर करीब साढ़े 12 बजे गाय को उठाया।
कोट
यह बिजली विभाग और नगर परिषद अधिकारी की बड़ी लापरवाही है। इस वजह से बेजुबान गाय की माैत हुई है। यहां बिजली विभाग ध्यान दे रहा है न नगर परिषद अधिकारी। इस कारण बेजुबान में पशु मर रहे हैं। उनको समय पर नगर परिषद उठा भी नहीं रहा है। एक तरह से बेजुबान गाय ने अपनी जान देकर दुकानदार की जान बचाई है। यह हादसा न होता तो दुकानदार को पता न चलता कि उसकी दुकान के शटर में करंट है। -राजकुमार फौजी, मुख्य बाजार पंचमूर्ति शिव मंदिर प्रधान नयागांव