फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का उल्लंघन कर चल रही थी फिल्म की शूटिंग, गिप्पी ग्रेवाल समेत सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां- बनूड़। बनूड़ पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन कर पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘गिरधारी लाल’ की शूटिंग करने के आरोप में मशहूर पंजाबी फिल्म कलाकर गिप्पी ग्रेवाल समेत आठ लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग जीरकपुर हाईवे पर स्थित गांव कराला के नजदीक करतार एजेंसी के पीछे फार्म हाउस में बनाए गए खुले स्टूडियो में चल रही थी।
थाना बनूड़ के प्रभारी ने शूटिंग की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। यहां स्टूडियो के बाहर भारी संख्या में वाहन वाहन खड़े थे और अंदर शूटिंग के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। शनिवार को सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बावजूद नियमों की उल्लंघना की जा रही थी।
पुलिस को देखते ही यहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस को देख कई कलाकार गाड़ियों में बैठकर मौके से खिसक गए। थाना प्रभारी ने जब फिल्म कलाकर गिप्पी ग्रेवाल से शूटिंग की परमिशन मांगी तो वह नहीं दिखा पाए। इसके चलते उनके खिलाफ धारा-188 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि उनसे यह गलती हुई है और वह भविष्य में नियमों का पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

उनके अलावा यहां मौजूद सात सहयोगियों में अवतार सिंह, विनोद असवाल, सुखविंदर सिंह, राकेश कुमार, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह के खिलाफ कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्टूडियो मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
इस मौके पर बनूड़ के कांग्रेसी नेता एवं पूर्व एमसी गुरमेल सिंह फौजी ने गिप्पी ग्रेवाल की जमानत दी और इसके बाद गिप्पी सैट की ओर चले गए।
इस शूटिंग के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। बता दें कि गिप्पी अपनी कंपनी हंबल प्रोडक्शन के बैनर तले कॉमेडी फिल्म ‘गिरधारी लाल’ बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कई नामी कलाकार काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें