फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले 150 वाहन सवारों के चालान, पुलिस ने पांच वाहन जब्त भी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार को बिना किसी वजह से घर से निकले वाले लोगों पर पुलिस पूरी तरह सख्त रही। इस दौरान गाड़ियों से सड़कों पर निकले करीब 150 लोगों के चालान किए गए। इतना ही नहीं शटर बंद कर छोटी सी खिड़की से शराब बेचने वाले एक शराब ठेके पर भी कार्रवाई की गई और पांच वाहन भी जब्त किए हैं। वहीं, दूसरी ओर इस दौरान रिकॉर्ड 12246 लोगों ने टीका लगवाया। यह मुहिम पूरे जिले में चली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीकेंड लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस ने पूरी सख्ती बरती। चंडीगढ़ की ओर से मोहाली आने वाली नौ सड़कों पर स्पेशल नाके लगाए गए थे। वहीं, बाजारों और शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी पुलिस तैनात रही। इस दौरान जो भी लोग सड़कों पर निकल रहे थे, उनसे पूरी पूछताछ की गई। वहीं, जो लोग दवा या किसी अन्य जरूरी कारण से निकल रहे थे, उन्हें दस्तावेज देखकर जाने दिया गया। इस दौरान खाने-पीने के सामन की चीजों की होम डिलीवरी भी चलती रही। इसके अलावा शाम के समय शहर से लगते ग्रामीण इलाकों में कई जगह लोग जुटना शुरू हो गए थे। हालांकि पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाया। इसके अलावा मैरिज पैलेस से लेकर अन्य चीजों पर भी प्रशासन की नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें