फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन को अदालत में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा जून में फिरोजपुर बार्डर एरिया के खेतों से बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन को शनिवार को केस प्रॉपर्टी के रूप में अदालत में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ लुधियाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जून में बार्डर एरिया के खेतों से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। बीएसएफ की मदद से खेतों में से निकाली गई यह हेरोइन दो कोल्डड्रिंक की बोतलों व अलग-अलग पैकेटों में पैकिंग की हुई थी। उस हेरोइन को दबाने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका और न ही अभी तक उस संबंध में कोई गिरफ्तारी हुई है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एसटीएफ पुलिस स्टेशन मोहाली में केस दर्ज किया गया था। उस केस में लुधियाना की टीम ने आज अदालत में केस प्रॉपर्टी को पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें