फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-लांडरां हाईवे पर शनिवार को लांडरां गांव की फिरनी के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिकल रतन निवासी आंसल अपार्टमेंट्स खरड़ के रूप में हुई है, जोकि मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

बिकल रतन अपनी ईटीओस कार में सवार होकर ड्यूटी से घर की ओर जा रहा था। जब उसकी कार लांडरां से खरड़ रोड पर जा रही थी तो अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई और बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे सिविल अस्प्ताल मोहाली ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पीजीआई में ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें