कुराली। मोरिंडा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चनालो निवासी जतिन्द्र कुमार ने बताया कि वह गांव सहेडी में अपनी पत्नी को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आई कार नंबर पीबी 65टी 0683 ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और वह गंभीर घायल हो गए। इस हादसे में उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। इस संबंधी सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि जतिन्द्र सिंह के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।