मोहाली। अकाली दल से अलग होकर पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ने जा रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली सूची में अधिकतर पूर्व पार्षदों, उद्योगपति और भजन गायक तक को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि शेष 21 अन्य उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी। पार्टी की ओर से चुनाव के लिए नियुक्त आब्जर्वर, पूर्व सीपीएस और सीनियर नेता केडी भंडारी, सुखविंदर सिंह गोल्डी, उद्योगपति संजीव वशिष्ट समेत सभी नेता मौजूद रहे।
इस मौके केडी पर भंडारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निगम चुनाव में लोग उनकी पार्टी का साथ देंगे और उनकी पार्टी मेयर बनाएगी। उनके पूर्व पार्षदों द्वारा पिछले कार्यकाल में किए गए काम सबके सामने हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से शहरों में काफी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग पढे़ लिखे हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि शहर का विकास कैसे संभव है। हमने चुनाव मैदान में बिल्कुल साफ सुथरी छवि वाले और पढ़े लिखे उम्मीदवार उतारे हैं।
भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची
वार्ड-1 सविता नार
वार्ड-2 प्रदीप सोनी
वार्ड-3 गीता आनंद
वार्ड-4 अंशुल बंसल
वार्ड-5 रुपिंदर कौर कमल
वार्ड-6 रमन शैली
वार्ड-7 अनुपमा शर्मा
वार्ड-8 नवीन बॅक्शी
वार्ड-9 राजिंदर कौर सोढी
वार्ड-11 रितू गर्ग
वार्ड-12 साहिबी आनंद
वार्ड-13 प्रकाशवति
वार्ड-18 छवि शर्मा
वार्ड-19 सीमा जोशी
वार्ड-20 कृष्ण कुमार
वार्ड-21 कृष्णा
वार्ड-22 हरीश चौधरी
वार्ड-27 रंजना मिश्रा
वार्ड-28 पिंकी
वार्ड-29 बिमला रानी
वार्ड-30 लाभ सिंह
वार्ड-31 राखी पाठक
वार्ड-34 वरिंदर कोचर
वार्ड-40 साहिल गिल
वार्ड-41 गीता शर्मा
वार्ड-43 पुष्पा देवी
वार्ड-44 अशोक झा
वार्ड-48 उमा कांत तिवारी
वार्ड-50 मदन शौकी