मोहाली। आम आदमी पार्टी द्वारा पार्षद रमनप्रीत कौर कुंभड़ा को मोहाली विधानसभा क्षेत्र की महिला विंग की संयोजक नियुक्त किए जाने पर विधायक कहा कि जिस प्रकार एक महिला घर को बेहतर तरीके से चलाती है, उसी प्रकार महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में उतरकर सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए सार्थक प्रयास करती हैं। इस अवसर पर विधायक ने पार्षद रमनप्रीत कौर कुंभारा को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा है कि बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य योगदान है।