मोहाली। नगर निगम की तरफ से शहर को सुंदर बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। इसके पहले चरण अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी मार्केट व शोरूमों के बाहर बरामदों से कब्जे हटाए गए। साथ ही लोगों का सामान जब्त किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए निगम अधिकारी हरमेश सिंह ने बताया कि निगम के मेयर एवं कमिश्नर की हिदायतों पर स्पेशल ड्राइव चलाई गई। साथ ही मार्केटों से अवैध कब्जों को हटाया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की तरफ से पूरा सामान बाहर बरामदों के बाहर रख लिया जाता है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अब राखी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में मार्केटों में लोगों की भीड़ भी लगी रहती है। इसी चीज को रखकर उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि निगम की तरफ से शोरूमों के बाहर टेबल लगाकर सामान बेचने वालों की पर्चियां काटी जा रही हैं। अगर कोई व्यक्ति टेबल लगाकर सामान बेचना चाहता है तो वह अपनी पर्ची कटवा सकता है। ब्यूरो