मोहाली। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन मोहाली के चुनाव चार सितंबर को होंगे। चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन शुक्रवार को दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें हरप्रीत सिंह डडवाल और सुरिंदर सिंह लक्की शामिल हैं। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के चुनाव कमिश्नर हरजिंदर सिंह, तीर्थ सिंह गुलाट और एके पवार ने बताया कि आखिरी दिन तक दो लोगों ने ही नामांकन दाखिल किए हैं। कोई भी इच्छुक अगर चुनाव में शामिल नहीं होना चाहता तो वह 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकता है। 26 अगस्त को चुनाव में शामिल होने वालों के कागजों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 4 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद प्रधान के नाम का एलान किया जाएगा।