फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सितंबर में निगम ने बटोरा 13 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली में इन दिनों प्रापर्टी टैक्स भरने का काम चल रहा है। इसमें नगर निगम को 2023-24 में काफी आमदनी हुई है। अप्रैल, 2023 से लेकर 30 अगस्त तक छह महीने में निगम ने जहां साढ़े आठ करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जुटाया। वहीं, सितंबर में 12 स्पेशल शिविर लगाए गए। इससे अब तक निगम 13 करोड़ रुपये इकट्ठा कर चुका है। वहीं वीरवार को निगम ने 2.56 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स के रूप में इकट्ठा किए। इस बारे में निगम की कमिश्नर नवजोत कौर ने कहा कि 29 और 30 सितंबर को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। उन्होंने लोगों को आगे आकर टैक्स जमा कराने को कहा। यह भी कहा कि ऐसा करने से उन्हें टैक्स में छूट का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें