मोहाली। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का तीसरा चरण वीरवार से शुरू हो गया। पहले दिन ही 45 साल से ज्यादा उम्र के 1592 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली। जिले में अभी तक 48536 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 6913 लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें सेहतकर्मी व फ्रंट लाइन कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
अब 45 से 59 वर्ष की आयु वाले लोगों को टीकाकरण के लिए किसी तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। मोहाली में कोविशील्ड सहित कोवैक्सीन भी लगाई जा रही है।
वीरवार को कोविशील्ड की पहली डोज लेने वालों में 110 सेहतकर्मी, 798 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 59 वर्ष के आयु वाले 628 लोग व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 810 लोग शामिल थे। इसके अलावा 35 सेहतकर्मियों ने इस वैक्सीन की दूसरी डोज ली।
इसी तरह 122 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 12 लोगों ने व 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले 61 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी गई। 16 सेहत कर्मियों व 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों में 45 से 59 साल की उम्र वाले 103 लोग व 60 से अधिक आयु वर्ग के 51 लोग शामिल हैं।
279 सेहतकर्मियों ने ली कोवैक्सीन की पहली खुराक
जिले में अभी तक 9447 सेहतकर्मियों को कोविशील्ड की पहली व 4133 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 9621 फ्रंट लाइन वर्कर्स को इस वैक्सीन की पहली व 2618 को दूसरी डोज मिल चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 4868 लोगों को पहली व 17 को दूसरी डोज लगा दी गई है। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 22390 लोगों को इस वैक्सीन की पहली व 141 को दूसरी डोज लगी है। कोवैक्सीन टीकाकरण की बात करें तो जिले में अभी तक 279 सेहतकर्मियों को इस वैक्सीन की पहली व एक सेहतकर्मी को दूसरी डोज दी गई है। 151 फ्रंट लाइन वर्कर इसकी पहली व तीन को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 506 लोगों को व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1274 लोगों को इस वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।