फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में दो की मौत, 93 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सोमवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा 279 पर पहुंच गया है। इस दौरान 93 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 78 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसमें लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।
संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से सात, बनूड़ से एक, ढकोली से 19, घंड़ूआं से नौ, खरड़ से आठ व मोहाली से 49 केस सामने आए हैं। जिले में अब तक सामने आए कोरोना मरीजों की कुल संख्या 15469 हो गई है। इसमें से 13121 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2069 एक्टिव केस हैं। जिक्रयोग है कि मोहाली जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संबंधी टेस्ट जिले के सारे सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा गाड़ी में बैठकर ही कोरोना टेस्ट की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें