मोहाली। कोरोना की वजह से फेज-3बी2 मार्केट के महासचिव गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। फेज-3बी2 के पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि गत सप्ताह गुरप्रीत को खांसी और सांस लेने में दिक्कत आई थी। जिसके बाद खुद गाड़ी चलाकर चेकअप के लिए फेज-6 के सरकारी अस्पताल गए थे। वहां उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में दाखिल थे। बीती वीरवार की रात उनकी मौत हो गई थी। गुरप्रीत सिंह अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे। 1984 में उनके पिता दंगों का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनकी उन्हें लेकर मोहाली में रह रही थी। उनका बेटा ढाई साल का है। फेज-3बी2 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी ने बताया कि सुबह 12 बजे तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।