फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्री करवाने से पहले रोजाना हो रहे सौ लोगों के कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में कोरोना का कहर अब घटता जा रहा है। सेहत विभाग की ओर से रोजाना करीब 250 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें से सिर्फ दो प्रतिशत पांच लोग ही पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जबकि इससे पहले रोजाना दर्जनों कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से कोरोना टेस्टों की संख्या बढ़ाने के मकसद से सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों के टेस्ट शुरू किए गए थे। इसके मद्देनजर डेराबस्सी तहसील में रजिस्ट्री करवाने, फर्द लेने और ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों के लिए पहले कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया है। इसके लिए सेहत विभाग की ओर से तहसील कांपलेक्स में ही एसडीएम के कमरे के साथ कैंप लगा कर लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। तहसील में पिछले 10 दिन से कोरोना जांच कैंप लगाया गया है। यहां रोजाना 80 से 100 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि डेराबस्सी में कोरोना के मरीज पहले से कम आ रहे हैं। रोजाना 250 टेस्ट में से 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। यहां तहसील में काम करवाने आने वाले लोगों के अलावा पॉजिटिव आने वाले मरीजों के संपर्क और अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। ज्यादातर मरीजों को घर में ही एकांतवास में भेजा जा रहा है। जिस मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें