फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद चुनाव के लिए जारी की मतदाता सूची में अनेक गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद खरड़ के चुनाव के पहले चरण में बुुधवार को एसडीएम कार्यालय की ओर से सभी 27 वार्डों की मतदाता सूची जारी कर दी गई। मतदाता सूचियों की कापी लेने के लिए भावी उम्मीदवारों की भारी भीड़ एसडीएम कार्यालय में उमड़ पड़ी। यहां सुबह से दोपहर तक तहसील कार्यालय में फोटोस्टेट की दुकानों पर मतदाता सूची प्राप्त करने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं, उम्मीदवारों की ओर से मतदाता सूची जांचने पर पाया गया कि उनके वार्डो की अनेक लोगों के नाम या तो वोटर सूची से गायब हैं या फिर वह नाम उनके वार्ड से काट कर दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, कई उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची में न होने के कारण उनमें घबराहट की लहर दौड़ गई। इसके बाद परेशान यह उम्मीदवार खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन को मिले और मतदाता सूची में पाई गई खामियों के बारे में उन्हें अवगत कराया। एसडीएम जैन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मतदाता सूची में जो भी खामियां पाई गई हैं, उनके बारे में लिखकर उनके पास शिकायत दर्ज करवाई जाए। इसके साथ ही त्रुटियों को पूरी तरह ठीक करके दोबारा नई सूची जारी कर दी जाएगी। वार्ड नंबर-21 के उम्मीदवार पंकज चड्ढा ने बताया कि उनके वार्ड-21 की करीब 400 वोटें उनके साथ लगते 19 और 20 वार्ड की सूची में प्रकाशित हो गई हैं।
उन्होंने अपने वार्ड की सूची में हुई इस गलती की शिकायत एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवाई है। इसी तरह वार्ड-16 की उम्मीदवार पूर्व नगर परिषद प्रधान अंजू चंद्र के वार्ड की मतदाता सूची में भी खामियां हैं। वार्ड-14 के उम्मीदवार वरिंदर रोमाणा भी दोपहर तक तहसील कार्यालय में अपने वार्ड की मतदाता सूची को ठीक करवाने के लिए माथापच्ची करते देखे गए। वार्ड-6 की मतदाता सूची में मतदाताओं की गिनती एक दम दोगुनी से भी अधिक हो गई। नई मतदाता सूची में करीब 5800 वोट पाए गए हैं, जो पिछले चुनाव की सूची से दोगुने से भी अधिक हैं। अनेक उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची में न होने के कारण उनका चुनाव लड़ना रद्द हो सकता है। इसके लिए कई उम्मीदवार अपना नाम सूची में शामिल करने के लिए प्रशासन से जद्दोजहद करते देखे गए। खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन ने बताया कि सूची में जो भी गलतियां हैं, उनको ठीक करने के लिए 16 दिसंबर, 2020 को रात 12 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद के इस चुनाव में करीब 86 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खरड़ की आबादी बेशक वोटों से करीब चार गुना है, लेकिन बड़ी संख्या में नाबालिग हैं। इसके अलावा खरड़ में बाहर से पढ़ने के लिए आए छात्रों की संख्या भी बहुत अधिक है। इसके अलावा चंडीगढ़ मोहाली में नौकरी कर रहे बाहर से आए लोग बेशक खरड़ में रह रहे हैं, लेकिन उनकी वोटें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर या अन्य राज्यों में हैं। एसडीएम जैन ने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले भी अगर कोई व्यक्ति अपनी वोट बनाने के लिए आवेदन करता है तो चुनाव आयोग के नियम के अनुसार उसकी वोट बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें