फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के 35 अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्कूल खुलने के साथ ही सेहत विभाग की ओर से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के नियमित कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। जिसमें अगर कोई अध्यापक कोरोना पीड़ित सामने आता है तो उसका समय रहते इलाज करवाया जाए। इसके मद्देनजर वीरवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव सियालबा के तीस अध्यापकों और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीड़ा के पांच अध्यापकों के रैपिड टेस्ट किए गए। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मौके पर अध्यापकों को समझाया गया कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक मास्क जरूर लगाकर रखें और सामाजिक दूरी का पालन भी करें।
विज्ञापन

प्राथमिक सेहत केंद्र बूथगढ़ के मेडिकल अधिकारी डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि महामारी से बचने के लिए जरूरी है कि समय पर ही इस बीमारी का पता लगाया जाए। इसके लिए अपने नियमित टेस्ट करवाएं। इस मौके पर डॉ. विकास, डॉ. सुबिन, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर बलजिंदर सैनी, हेल्थ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह और सीएचओ पूनमजीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें