मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल में दिवाली वाले दिन शनिवार को इमरजेंसी डॉक्टरों के साथ दो आंखों के डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी तरह के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं सर्जन भी दिन के समय अस्पताल में ही ड्यूटी देंगे। ऐसे में अगर कोई गंभीर केस आ जाता है तो सभी डॉक्टर ऑन कॉल मौजूद रहेंगे।
अस्पताल प्रशासन के एडमिन डॉक्टर बबनदीप कौर ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में सामान्य दिनों की तरह तीन शिफ्ट में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 से रात 8 बजे और रात के 8 बजे से सुबह के 8 बजे तक डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ नर्स के साथ तैनात रहेंगे। वहीं पटाखों के कारण घायल हुए मरीजों के लिए दो आंखों के डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जच्चा-बच्चा केंद्र में भी तीन से ज्यादा डॉक्टर मौजूद होगें। क्योंकि कई महिलाओं की डिलीवरी डेट 14 नवंबर की है, ऐसे में इन मरीजों के लिए हमारी स्टाफ नर्स से पेरामेडिकल स्टाफ मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन डॉक्टर बबनदीप कौर और एसएमओ डॉक्टर अरीत कौर भी ड्यूटी पर रहेंगी, क्योंकि वे खुद आंखों की विशेषज्ञ डॉक्टर हैं तो इस दिन वे ऑनकॉल भी मौजूद रहेंगी।