फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में एक की मौत, 662 लोग हुए संक्रमित... देर रात ढकोली कंटेंनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना से सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 662 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

मोहाली के अलावा साथ लगते इलाकों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसके तहत ढकोली को कंटेंनमेंट जोन घोषित का दिया गया है। इसकी जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने देर रात ट्वीट करके दी है। जानकारी के अनुसार ढकोली में 100 फीसदी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इलाके में जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। जिला प्रशासन कोरोना टेस्टों की संख्या को लगातार बढ़ा रहा है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
सोमवार को डेराबस्सी में 37, ढकोली में 149, लालड़ू में सात, बूथगढ़ में सात, घड़ूआं में 36, खरड़ में 143, कुराली में 15, बनूड़ में चार और मोहाली में 264 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 414 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक 32102 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 26628 लोग ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामले 4946 हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संबंधी जानकारी के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें