मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना से एक और बुुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 130 नए संक्रमित मिले। मृतका गांव शाहपुर की रहने वाली थी और चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में इलाज करा रही थीं। सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में मृतकों की संख्या नब्बे हो गई है। जबकि जिले में कोविड के कुल मरीज की संख्या 4223 है। इनमें से 2261 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय केसों की संख्या 1872 है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। मुंह को कवर करना, सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना और हाथ धोने को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें।
वीरवार को संक्रमित मिले 130 मरीजों में 55 मोहाली और इसके आसपास के साथ लगते गांव व शहरी एरिया के हैं। जबकि खरड़ एरिया में 10, ब्लॉक घडुआं में 25, बूथगढ़ व आसपास के एरिया में 4, ढकोली व इसके आसपास के एरिया में 15, डेराबससी व इसके आसपास के एरिया में 14, लालडू में 6 व बनूड़ के आसपास के एरिया में एक केस सामने आया है।