मोहाली। कोरोना की दूसरी लहर घातक है, लेकिन मलेरिया को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बातें शनिवार को मलेरिया दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूथगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. जसकिरनदीप सिंह ने कहीं।
डॉ. जसकिरनदीप सिंह ने कहा कि सेहत विभाग के प्रयास से पंजाब में मलेरिया पर काफी हद तक काबू पाया लिया गया है। मलेरिया दिवस ‘अच्छी सेहत के लिए मलेरिया का खात्मा’ थीम पर मनाया जा रहा है। मलेरिया की जांच व इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त होता है। इस मौके पर डॉ. हरमन माहल, डॉ. अरुण बंसल, डॉ. शुभम सरोआ, डॉ. सिमरनजीत कौर, हेल्थ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह, एलएचवी राज रानी और कुलदीप कौर हाजिर रहे।
ये हैं मलेरिया के लक्षण
ठंड व कंपकंपी के साथ रोजाना या तीसरे दिन बुखार होना
उल्टी व सिरदर्द होना
बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी
बुखार उतरने पर शरीर से पसीना आना
मलेरिया से ऐसे करें बचाव
आसपास पानी न जमा होने दें
जमा हुए पानी में काला तेल डालें
छत पर रखी पानी की टंकियों ढक कर रखें
पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें