फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : मोहाली में कोरोना से 11 लोगों की गई जान.. 802 हुए संक्रमित, अब तक 540 की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 802 लोग संक्रमित हुए हैं। मोहाली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 540 हो गई है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। एक साथ 11 लोगों की भी पहली बार जान गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि जिसे भी सर्दी, जुकाम या खांसी है, वे अपना टेस्ट जरूर करवाए। मोहाली में 24 घंटे के कोरोना संबंधी आंकड़े देखें तो हर दो घंटे में जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है वहीं, 33 लोग संक्रमित हो रहे हैं। मोहाली, खरड़ और ढकोली में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। तीनों स्थानों पर क्रमश: 280, 163 और 157 लोग संक्रमित हुए हैं। इसी तरह डेराबस्सी में 80, लालडू में 12, बूथगढ़ में 25, घंडूआ में 37, कुराली में 19 और बनूड़ में 29 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 351 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40969 हो गई है, जिनमें से 32387 लोग ठीक हो चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री फोर्टिस में भर्ती
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। शुक्रवार रात को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिक्रयोग है कि केंद्रीय मंत्री का मोहाली में ही घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें