फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : ट्राइसिटी में मिले 180 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में बुधवार को 180 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में 72, मोहाली में 62 और पंचकूला में 46 मरीज मिले।
विज्ञापन

वहीं जिले में बुधवार को 39 मरीज तंदुरुस्त हुए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 317 पहुंच गई है। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने 12 साल से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि वे पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं ताकि महामारी को मात दी जा सके। जिले में बुधवार को 953 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 441 सैंपल सरकारी और 512 निजी अस्पतालों में लिए गए। अभी तक सक्रिय मरीजों में केवल चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं, शेेष सभी का इलाज घरों में चल रहा है। दूसरी तरफ सक्रिय मरीजों में चौदह ग्रामीण व शेष शहरी इलाके से संबंधित हैं। जिले में अब तक कोरोना के 97370 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 95896 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 1157 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें