फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में चार लोगों की मौत, 300 नए संक्रमित, 556 संक्रमण से हुए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आए दिन पीड़ितों की मौत हो रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण के कारण चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही 300 नए संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 31440 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लिहाज से यह सप्ताह मोहाली के लिए चिंताजनक साबित हुआ है। जिले के रविवार को जिन चार लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है, जिला प्रशासन की ओर से उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की गई, वहीं संक्रमण के 300 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 477 हो गई है। जो नए मामले आए हैं उनमें अकेले मोहाली शहर में 130 और ढकोली में 71 संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा खरड़ में 31, घडुआं में 13, डेराबस्सी में 8, बूथगढ़ में 3, बनूड़ में 22 और लालड़ू में 22 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 31440 पहुंच गया है। रविवार को 556 लोग संक्रमण से निजात पाकर स्वस्थ भी हुए। अब जिले में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या 26214 हो गई है और अभी 4749 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें