फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-70 में कार की टक्कर से हुई थी ऑटो चालक की मौत, आरोपी कार चालक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में बिजली ग्रिड के नजदीक शनिवार को लाइट प्वांइट पर हुए हादसे में आरोपी होंडा सिटी कार चालक पृथ्वी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ कार में सवार दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। इस हादसे में कार की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई थी, जबकि एक एक्टिवा सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-70 के लाइट प्वांइट पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ऑटो चालक अर्जुन यादव की मौत हो गई थी। जबकि एक्टिवा सवार अभिमन्यु की पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के आरोपी होंडा सिटी कार में सवार तीनों युवक फरार हो गए थे। एक्टिवा सवार अभिमन्यु की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक फेज-1 निवासी पृथ्वी ठाकुर नामक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी पृथ्वी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। अभी कार में सवार उसके अन्य दो साथियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें