फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पसलियां टूटने से हुई ठेकेदार की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर रोड पर फोकल प्वाइंट में सतीथ पटियाला पैकेजिंग फैक्टरी में रविवार को लिफ्ट टूटने से 42 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई। सोमवार को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पसलियां टूटना सामने आया है। पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गईं और उनकी मौत हो गई। हादसे में मृतक का एक हाथ भी टूट गया।
विज्ञापन

इस मामले में मुबारकपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर फैक्टरी मालिकों और लिफ्ट ऑपरेटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर पटियाला चले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दविंदर सिंह निवासी संत अत्तर सिंह कॉलोनी, पटियाला का रहने वाला था, जो वेल्डर के काम का ठेका लेता था। दविंदर अपने साथी के साथ शेड ठीक कराने के लिए पटियाला पैकेजिंग फैक्टरी में आया था। लिफ्ट से उतरते वक्त अचानक लिफ्ट टूट गई और 30-40 फीट नीचे गिर गई। लिफ्ट में सवार दविंदर घायल हो गए, जब तक उनका साथी अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक दविंदर की मौत हो चुकी थी।
मृतक के साथ काम करने वाले पार्टनर गुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने फैक्टरी के 80 फीट ऊंचे शेड को ठीक करने का ठेका लिया था और पिछले 10 दिन से फैक्टरी आ रहा था। रविवार को दोपहर जब दोनों काम कर रहे थे तो उस्ताद दविंदर सिंह लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। अचानक लिफ्ट का केबल टूट गया और लिफ्ट करीब 30-40 फीट नीचे जा गिरी। तेज आवाज सुनकर वह सीढ़ियों से नीचे आया और दविंदर सिंह को टूटी लिफ्ट में फंसा देखा और बाहर निकालने की कोशिश की। लिफ्ट के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घायल को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गुरिंदर ने बताया कि मौके पर मौजूद फैक्टरी कर्मचारी ने फैक्टरी मालिक को फोन कर हादसे की जानकारी दी। करीब 20-25 मिनट तक कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिली और न ही उन्हें अस्पताल ले जाने का वाहन मिला। बाद में जब एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस आई तो दविंदर को जीरकपुर के निजी जे अस्पताल ले जाया गया, सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही देविंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें