फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर 80 किलो भुक्की समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों से 80 किलो भुक्की बरामद कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह रामेवाल ने पुलिस पार्टी समेत खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर निज्जर चौक के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक स्विफट डिजायर कार पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने लगी, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसकी डिग्गी से चार थैलों में 80 किलो भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार निवासी लुधियाना और सोनू के तौर पर हुई है। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह रामेवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि यह भुक्की कहां से लेकर आए हैं और आगे कहां और किसको इसकी सप्लाई देनी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें