मोहाली। जिले में भले ही कोरोना के मामले में कम सामने आ रहे हैं, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार को कोरोना से पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 221 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
संक्रमितों की बात करें तो किसी भी क्षेत्र में 20 से अधिक केस नहीं आए हैं। मोहाली शहरी क्षेत्र जहां पर गत कुछ दिनों तक 250 से ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहीं सोमवार को अब मात्र 11 केस सामने आए हैं। इसके अलावा डेराबस्सी में 13, ढकोली में 17, लालड़ू में सात, बूथगढ़ में तीन, घंडूआं में तीन, खरड़ में 20 व अन्य जगह कुछ लोग संक्रमित हुए हैं।
जिले में अब तक कुल 67368 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से 64945 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1431 सक्रिय मामले हैं और 992 लोगों की मौत हो चुकी है। जिक्रयोग है कि शहर में कोरोना के केस कम आ रहे है, लेकिन सेहत विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। लोगों के लिए 104 हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसके अलावा अस्पताल संबंधी शिकायत भी इस नंबर पर दी जा सकती है।