फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में 11 करोड़ 22 लाख से पांच पुलों का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 04 Jan 2025 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से परेशान ग्रामीणो की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन

नयागांव में गांव टांडा के पास पुल बनाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

नयागांव। वर्षों से परेशान आसपास के गांव काने का बाड़ा, टांडा-टांडी और मसोल का बरसात के कारण शहर से संपर्क टूट जाता था। इन गांवों के लोग घरों में कैद होकर रह जाते थे। जब नदी का पानी कम होता था तभी वह अपने काम के लिए निकलते हैं। इसके अलावा बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 5 मई, 26 जून और 11 जुलाई 2024 को चंडीगढ़ और मोहाली संस्करण में उठाया। इसके बाद प्रशासन और अधिकारी हरकत में आए और पुलों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 22 लाख का टेंडर पास किया। मौजूदा खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले 14 मार्च 2024 को इन पुलों का शिलान्यास किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण इन पुलों का काम उस दौरान शुरू नहीं हो पाया।

विधायक ने 23 दिसंबर को दोबारा इन पुलों का शिलान्यास किया जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच पाईं। पांच पुलों का निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया। इसके बाद सभी गांव वालों ने राहत की सांस ली है। ग्राम पंचायत टांडा और अन्य गांव वालों की सरकार और प्रशासन से अपील है जल्द से पुलों को बनाकर तैयार किया जाए। ताकि आने वाली बरसात से पहले लोग इन पुलों आवागमन कर सके। इस दौरान ग्राम पंचायत टांडा के सरपंच सतनाम सिंह टांडा, सभी पंच कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवीन कौर, संदीप कौर, सुखविंदर कौर, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन इलाकों को जोड़ेगा पुल


ये पुल चंडीगढ़, नयागांव, गांव नाडा, छोटी करोरां, बड़ी करोरां, गांव काने का बाड़ा, टांडा, टांडी, मसोल के रास्ते पिंजौर को जोड़ने के लिए बनाए जाएंगे। बरसाती नदियाें को एकसाथ जोड़ने के लिए पांच जगह पांच पुल बनने हैं। इनके बनने से लाखों की संख्या में लोग को इसका लाभ मिलेगा। लोगों को हर मौसम में आने जाने की सुविधा होगी।


1. पहला पुल गांव काने का बाड़ा के पास बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई लगभग 18 फीट होगी। इस पुल पर चार पिलर बनाए जाएंगे। जिससे पुल तैयार होगा।
2. दूसरा पुल गांव काने का बाड़ा से आगे सिंधु फार्म हाउस के पास बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 18 फीट होगी। इस पुल पर 2 पिलर बनाए जाएंगे। जिससे यह पुल तैयार होगा।
3. तीसरा पुल बाबे के फार्म हाउस के पास बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 26 मीटर और चौड़ाई लगभग 18 फीट होगी। पुल पर 2 पिलर बनाए जाएंगे। जिससे यह पुल तैयार होगा।
4. चौथा पुल गांव टांडा से पहले बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 26 मीटर और चौड़ाई लगभग 18 फीट होगी। इस पुल पर 2 पिलर बनाए जाएंगे। जिससे यह पुल तैयार होगा।
5. पांचवां पुल गांव टांडा और सरकारी स्कूल के बीच बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई लगभग 18 फीट के करीब होगी। इस पुल पर 2 पिलर बनाए जाएंगे। जिससे पुल तैयार होगा।
विज्ञापन


-
कोट

लंबे समय से लोग समस्या से जूझ रहे थे, खासकर बरसात के मौसम में बड़ी परेशानी होती थी। ये समस्याएं अब आने वाले समय में जल्द दूर होगी। आने वाले बरसात सीजन से पहले हमारी सरकार और प्रशासन से उम्मीद है यह पांचों जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे।


सतनाम सिंह टांडा सरपंच ग्राम पंचायत टांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें