फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: ड्यूटी के दाैरान कार में सोते मिले इंस्पेक्टर, रात तीन बजे औचक निरीक्षण कर रहे एसएसपी ने किया सस्पेंड

Fri, 03 Jan 2025 11:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

इंस्पेक्टर पहले से ही पुलिस लाइन में कार्यरत था और उसे चेक पोस्ट पर ड्यूटी सौंपी गई थी। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अपनी कार में ही सोते हुए मिले एक इंस्पेक्टर को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इस इंस्पेक्टर की ड्यूटी रात की थी। मोहाली एसएसपी दीपक पारिक ने सुबह करीब तीन बजे चेक पोस्ट के दौरे के दौरान यह कार्रवाई की है। सस्पेंड इंस्पेक्टर का नाम भूपिंदर सिंह है।
विज्ञापन



एसएसपी मोहाली दीपक पारीक ने रात 3 बजे चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सोते हुए पाए जाने पर इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया। इंस्पेक्टर पहले से ही पुलिस लाइन में कार्यरत था और उसे चेक पोस्ट पर ड्यूटी सौंपी गई थी। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी पाया गया है। पारीक ने कहा कि उन्होंने सुबह 3 बजे चेक पोस्ट पर औचक निरीक्षण किया, इस दौरान एक इंस्पेक्टर अपनी कार में सो रहा था, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है उसका नाम भूपिंदर सिंह है और वह पहले पीसीआर के प्रभारी थे और अब पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें