खरड़। नगर काउंसिल ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत रामबाग खरड़ के सामने बन रहे फ्लैटों, भवनों (जी प्लस टू) को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर काउंसिल खरड़ की टीम शुक्रवार को अधिकारियों सहित उक्त जगह पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध तौर पर किए जा निर्माणों को गिराना शुरू कर दिया। जब अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मजदूरों द्वारा निमार्ण कार्य किया जा रहा था।
ज्यादातर तीन मंजिला फ्लैटों का लेंटर डालने का काम पूरा हो चुका है। अगली लाइनों में निर्माण कार्य चल रहा है। जब टीम अवैध निर्माण गिरा रही थी तो तो वहां कुछ लोगों ने आकर टीम को काम करने से रोका। जब टीम ने उनको मंजूर नक्शे दिखाने के लिए कहा तो वे नक्शे नहीं दिखा सके। एटीपी सुमित ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के मालिकों को तीन महीना नक्शा दिखाने के लिए दिया था। बार बार बुलाने के बावजूद भी काउंसिल के दफ्तर नहीं आए। खरड़ नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि यह बिल्डिंगें बिल्डिंग बायलाज का उल्लंघन करके बनाई जा रही थी, इसलिये इन पर कार्रवाई की गई है।