फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चटौली-खिजराबाद सड़क का निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी चटौली से खिजराबाद को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अब 10 दिनों के भीतर शुरू किया जाएगा। चेयरमैन यूथ डेवलपमेंट बोर्ड और स्पोर्ट्स पंजाब परमिंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते हुए सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि यह सड़क, जो चंडीगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ती है, का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इससे दर्जनों गांवों और फैक्ट्रियों के आवागमन में राहत मिलेगी। इस मौके पर युवा नेता प्रिंस धालीवाल, गुरशरण सिंह बिंदरखियां, अमनदीप सिंह रोकी, सतवंत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें