फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

369 जेईई मेन्स सफल छात्रों का सम्मान, शिक्षा सुधारों की मिसाल: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली। विकास भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेईई मेन्स में सफल 369 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव को शिक्षा क्रांति का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को तारे जमीन पर बताते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों में हुए व्यापक सुधारों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पहले संसाधनों की कमी से जूझने वाले छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन

मान ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। शिक्षकों को प्रशासनिक बोझ से मुक्त किया गया है और स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है। साथ ही शिक्षकों को फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है जिससे पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैरेंट-टीचर मीटिंग के जरिए अभिभावकों की भागीदारी बढ़ी है जिससे छात्रों की प्रगति पर बेहतर निगरानी हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी अब बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आया है और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें