फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला मार्च पंजाब कांग्रेस राजा वड़िंग की अगुवाई में एडीसी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Dec 2024 01:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में मंगलवार को भाजपा के खिलाफ डॉ. बीआर आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। डीसी दफ्तर के नजदीक लाइट पॉइंट से शुरू होकर मार्च डीसी दफ्तर तक गया। इस मार्च में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इससे पहले मार्च के दौरान कांग्रेस वर्करों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रति दिया गया गृहमंत्री का बयान निंदनीय है। संविधान का निर्माण करने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। हमारी राष्ट्रपति से मांग है कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें