फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस 34 सूत्रीय घोषणा पत्र से जीतेगी मतदाताओं का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने शहर में 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए आखिर कांग्रेस पार्टी की तरफ से 34 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग का दिल जीतने की कोशिश की है। शहर के सभी बाजारों में जहां मुफ्त वाई फाई उपलब्ध करवाने की बात कहीं गई है। वहीं, नीड बेस्ड पॉलिसी, सिटी बस सर्विस, लावारिस पशुओं से मुक्ति के लिए नई गौशाला, एक नए बस स्टैंड के निर्माण तक का दावा किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इंडस्ट्री को कुशल श्रमिक देने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है। चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए विधायक एवं राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि उन्हें विश्वास हैै कि लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो वायदे उन्होंने किए हैं, वे हर हाल में नगर निगम बनने पर पूरे किए जाएंगे और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक चुनावी घोषण पत्र का शीर्षक ‘साड्डा सुपना-साड्डा विश्वास, मोहाली का मुकम्मल विकास’ दिया गया है। वहीं, घोषणा पत्र जारी करते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस मोहाली के लोगों की लंबे समय से चली आ रही नीड बेस्ड पॉलिसी लागू करवाएगी और कॉमर्शियल बूथ और बे-शॉप्स में पहली मंजिल के निर्माण की अनुमति दिलाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस या कोई अन्य विकल्प दिया जाएगा। नए बस स्टैंड का निर्माण एक उपयुक्त स्थान पर किया जाएगा, जिससे मोहाली शहर और पूरे पंजाब से यहां आने वाले लोगों को असुविधाओं से छुटकारा दिलाया जा सके। एक नया सिविल अस्पताल भी बनाया जाएगा और सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने के अलावा, नए मॉडल स्कूल भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी स्कूलों में किंडरगार्टन/प्री-प्राइमरी कक्षा की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि गमाडा के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियमों को नगर निगम के दायरे में लाया जाएगा। इन स्पोर्ट्स स्टेडियमों की सभी सुविधाएं छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मामूली शुल्क पर प्रदान की जाएंगी। बच्चों के लिए नए खेल मैदान भी स्थापित किए जाएंगे। मोहाली के फायर स्टेशन को अपग्रेड करने के साथ-साथ आवश्यकताओं के अनुसार नए फायर ब्रिगेड केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि शहर के हर नुक्कड़ पर आग बुझाने की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध रोकने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे यातायात को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। मोहाली के बाजारों को सुंदर बनाने के अलावा, वहां आने वाले ग्राहकों को मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान की जाएगी। उद्योगपतियों को कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने के लिए, मोहाली में एक अत्याधुनिक कौशल संस्थान विकास संस्थान स्थापित किया जाएगा, जो युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा। सड़कों की री-कार्पेटिंग नई तकनीक से की जाएगी जिससे सड़कों का स्तर एक जैसा रहे। 10.50 एकड़ भूमि पर एक नई गौशाला एक एनजीओ की ओर से स्थापित की जाएगी। यहां पर अलग से कुत्तों की देखभाल के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी। शहर के कचरे और कचरे के निपटान के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे यहां के पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर राजिंदर सिंह राणा, अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, रिशव जैन-पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, कुलजीत सिंह बेदी, हरकेश शर्मा-खरड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन, हरप्रीत सिंह बंटी, विक्टर निहोलिका, एचएस रायर और कमलप्रीत सिंह बन्नी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें