फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आगे कुत्ता घुमाने से रोका तो कर डाली पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के नजदीकी गांव पीर सोहाना में घर के बाहर कुत्ता घुमाने पर हुई लड़ाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में लाली, जश्न, राहुल और लक्की शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी गांव पीर सोहाना ने बताया है कि आरोपी रोजाना अपने पालतु कत्ते को उसके घर के आगे घुमाते हैं। इस कारण उनके घर के आगे गंदगी फैलती है। अमनदीप सिंह ने जब आरोपियों को घर के बाहर कुत्ते को न घुमाने के लिए कहा तो वह उसको गाली निकालते हुए वहां से चले गए। लेकिन इसके बाद शाम को आरोपियों ने वापस पहुंचकर अमनदीप सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में अमनदीप सिंह को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चारोें आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें