फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संगरूर रैली से पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपाल खैहरा ने मोहाली के तीन विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

खरड़। मोहाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए 2 नवंबर को संगरूर में होने वाली कांग्रेस रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने खरड़, एसएएस नगर और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। खैहरा ने बताया कि रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे और मोहाली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। संगरूर रैली के बाद माझा, दोआबा और मालवा में भी रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें