फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पैसों को लेनदेन में युवक को मारा चाकू, घायल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस बयान दर्ज कर करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर साफ-सफाई का काम करने वाले एक युवक को उसके एक दोस्त ने चाकू मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है चाकू घायल के गर्दन में लगा है। घायल युवक को इलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। अस्पताल द्वारा घायल की जानकारी जीरकपुर पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले घायल अरशद निवासी गांव नाभा साहिब ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी व साफ-सफाई का काम करके अपना गुजारा चलाता है। उसने बताया कि वीआईपी रोड पर एक शिवा नाम का उसका जानकार जिसके साथ साफ-सफाई का काम करता है। उसने बताया कि उनके बीच पैसों का कुछ लेन-देन था। जिसके चलते शिवा ने शुक्रवार करीब डेढ़ बजे चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू उसकी गर्दन पर लगा और खून बहता देख वह मौके से भाग गया। इसके बाद उसे एक राहगीर ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

कोट्स
अस्पताल से हमें रुका मिला है, वहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुलखन सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें