वोट चोरी के मुद्दे पर 15 दिसंबर तक देशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस: अशोक तंवर
खरड़। कांग्रेस के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने खरड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के मुद्दे पर 15 दिसंबर तक देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के बाद देशभर में 13.3 करोड़ वोट काटे गए हैं। उन्होंने मोहाली जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर, जिला स्तरीय बैठकें और गांवों में चौपालें लगाई जाएंगी। तंवर ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर अमृतसर में संविधान मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था, नशे और फिरौती की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।