फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वोट में धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयुक्त से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब में होने जा रहे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है। जीरकपुर नगर परिषद चुनाव में धांधली और अनियमितताओं के आरोप लगाकर कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जीरकपुर नगर परिषद के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने की। मुलाकात के दौरान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने राज्य चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि सत्ताधारी पक्ष द्वारा मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं, जबकि बाहरी लोगों के नाम अवैध रूप से जोड़े जा रहे हैं, ताकि चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मतदाता सूचियों की दोबारा पारदर्शी तरीके से जांच करवाई जाए, ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। ढिल्लों ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के चुनाव कराना बेहद जरूरी है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें