फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विहार कॉलोनी में अवैध निर्माण की मिली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत सोमवार को काउंसिल दफ्तर में दर्ज करवाई गई है। इसके बाद मामले की जांच का जिम्मा बिल्डिंग ब्रान्च के अधिकारियों को सौंपा गया है। वहीं, मंगलवार को अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

बलटाना की प्रेम विहार कॉलोनी से मिली शिकायत में अधिकारियों को बताया गया कि किसी व्यक्ति ने प्लॉट खरीदकर वहां प्रशासन की मंजूरी के बिना सड़क की ओर रास्ता बना लिया, जिस पर 4 फुट का गेट लगाया गया है। जमीन के मालिक ने प्रशासन से प्रॉपर्टी का नक्शा पास नहीं करवाया है। वहीं, जिस जगह मकान के लिए रास्ता बनाया गया है वो बंद गली है। अगर ये रास्ता खुलता है तो आसपास रहने वालों को भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिल्डिंग ब्रान्च के इंस्पेक्टर निर्दोश कुमार ने खुद मौके पर जाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें