फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामलात जमीन पर कब्जा करने पर मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव तारापुर निवासियों ने पंजाब पुलिस के सेवामुक्त डीजीपी के खिलाफ शामलात जमीन की गिरदावरी अपने नाम करवाने पर मोर्चा खोल दिया है। पहले भी ऐसे मामलों में चर्चा में रहे डीजीपी रैंक के अधिकारी के खिलाफ गांव वासियों ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

गांव तारापुर की जंगलात मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान राजेश कुमार, नंबरदार दीवान चंद, पूर्व सरपंच बालक राम, छांगा राम, चेयरमैन गुरचरण सिंह व दासराम ने सेवामुक्त डीजीपी के खिलाफ शिकायत की कॉपी दिखाते हुए बताया कि तारापुर (हदबस्त नंबर 325) के हसब खेवट के 958 बीगा जमीन (200 एकड़) की गिरदावरी गलत ढंग से खुद के और अपने चहेतों के नाम करवा ली है। गांव वासियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें