फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक-टिप्पर की भिड़ंत, ट्रक चालक केबिन में फंसकर जिंदा जला, टिप्पर चालक की दोनों पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरा/बनूड़। लांडरा-बनूड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव सनेटा के पेट्रोल पंप के सामने बजरी से भरे एक ट्रक और एक टिपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन में तुरंत आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक केबिन में ही जिंदा जल गया। हादसे में टिप्पर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई।
विज्ञापन

बजरी से भरा ट्रक बनूड़ की ओर से आ रहा था, जबकि टिप्पर दूसरी दिशा में जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चालक के झुलस जाने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहाली से दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। मृतक चालक की पहचान 25 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है। वह गांव सायर, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) निवासी अमर सिंह का बेटा था। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो वर्ष पहले ही उसका विवाह हुआ था। उसके शव का मोहाली के फेज-6 के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
टिप्पर चालक पर मामला दर्ज
हादसे में टिप्पर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे वाहन से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। सनेटा पुलिस चौकी के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें