फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह साल में सबसे ठंडी रात, विजिबिलिटी हुई जीरो, वाहन रोक रास्ता ढूंढते नजर आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह रात 2018 के बाद सबसे ठंडी थी। ठंड के साथ ही कोहरे ने भी शहर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह के समय जीरो विजिबिलिटी रही। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ। धुंध इतनी ज्यादा थी कि लोग वाहन रोक रास्ता ढूंढते नजर आए। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम केंद्र के अनुसार पिछले साल चंडीगढ़ में 18 जनवरी (3.3 डिग्री सेल्सियस) की सबसे ठंडी रात देखी गई थी। साल 2022 में चंडीगढ़ में सबसे कम एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आखिरी बार जनवरी 2018 में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के रेड अलर्ट की घोषणा की है। कोहरे की वजह से रविवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह साढ़े छह बजे के करीब शहर के कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। सुबह निकलने वाले लोगों का हाल यह था कि अपने वाहन को रोककर राह ढूंढते नजर आए। सर्दी का कहर भी लोगों पर बरप रहा है। दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी से लोगों को राहत मिली लेकिन शाम होते ही शीतलहर ने शहर को एक बार फिर अपने काबू में ले लिया। शाम सात बजे के करीब शहर का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे हैं।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा ठंड झेल रहा शहर
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। पिछले कई दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था लेकिन रविवार को अचानक तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है।

कोहरा बढ़ाएगा लोगों की परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। सर्दी और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, दिन के समय में धूप निकल सकती है लेकिन शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान (सेल्सियस)
2024 3.2
2023 3.3
2022 5.1
2021 3.8
2020 3.8
2019 4.2
2018 3.2
2017 2.4

अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
15 जनवरी - 14 - 5
16 जनवरी - 14 - 6
17 जनवरी - 16 - 6
18 जनवरी - 18 - 7
19 जनवरी - 18 - 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें