फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ठंड बढ़ी, नौ डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने मैदान इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। शहर में शुक्रवार को दोपहर में हल्की ठंडी धूप निकली लेकिन बाकी समय बादल छाए रहे। शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रहा। एक्यूआई 243 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी होगा। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी हो गया है। वहीं, लोग भी बिना जैकेट्स, स्वेटर, टोपी, दस्तानों के घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। कई-कई जगह तो लोग अलाव का सहारा लेते व चाय पीते हुए दिख रहे हैं। काफी दिन से बारिश न होने के कारण बिजली के कट से भी लोगों को राहत है।
विज्ञापन


अंधेरा होते ही छा जाती है कोहरे की चादर
शहर की सड़कों पर देर रात और अल सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे रातें बड़ी होंगी सर्दी और कोहरा भी बढ़ेगा साथ ही विजिबिलिटी में बदलाव आएगा। शाम होते ही ओस गिरने लगती है जो वाहनों पर जम जाती है। लाइटें होने के बावजूद सामने से आ रहा वाहन भी थोड़ा पास आकर ही नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें