फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुलचे में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल<bha>;</bha> अधिकारी ने व्यवस्था जांचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर एक नामी रेस्टोरेंट में स्वच्छता के दावों की उस समय पोल खुल गई, जब एक ग्राहक की थाली में जिंदा कॉकरोच मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फूड इंस्पेक्टर रवि कुमार ने टीम के साथ बंसल अमृतसर फूड स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर छापा मारा। किचन की गंदगी देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। रेस्टोरेंट के मालिक ने कॉकरोच वाली घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

एक ग्राहक सपरिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा। जैसे ही खाना परोसा गया, कुलचे के साथ दी जाने वाली सामग्री में कॉकरोच रेंगता नजर आया। ग्राहक ने जब विरोध जताया तो प्रबंधन ने पहले इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ग्राहक ने मौके पर ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखते ही शहरवासियों ने रेस्टोरेंट की हाइजीन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस मामले में रेस्टोरेंट के ऑनर कामिनी का कहना है कि कुल्चे में कॉकरोच वाली कोई बात नहीं है। खाद्य विभाग के अधिकारी रुटीन चेकिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन

वे चेकिंग करके चले गए। रेस्टोरेंट में कार्यरत स्टॉफ का मेडिकल बनवाने को कहा है। वह हम जल्द बनवा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें